सुखमय जीवन

घरेलू हिंसा में हो रहा है इजाफा
एक अन्य पहलु तालाबंदी का सामने आया
चलो कुछ हटकर सोचें और करें नये प्रयोग
तालाबंदी के दौरान करें समय का सदुपयोग

कुंठा से है बचना हानि स्वयं को पहुँचाती
और भर देती नकारात्मकता से परिवेश
हर हाल में रहना खुश मिजाज
रहती इससे जगमगाहट आस-पास

रखें जेब में हमेशा
प्रोत्साहन व प्रशंसा के शब्द बेहिसाब
छोड़ते हैं यह शब्द ग्राही पर
असीमित सकारात्मक असर

मदद के लिये हमेशा बढ़ाओ हाथ
ख़ुशी इससे आंतरिक होती प्राप्त
कायम होते सामाजिक और भावात्मक रिश्ते
बेहतर इंसान बनने की दिशा में हम हैं बढ़ते

स्नेह व मिठास का करें
उदारता से वितरण
परावर्तित होकर वापस आती
है यह विशेष विकिरण

व्यवहार व कृत्यों से अपने
वातावरण में घोलो मिठास
सकारात्मकता का संचार हो हवा में
उल्लास और ख़ुशी का हो वास

बुरा विचार कोई मन में नहीं लाना
नुक्ताचीनी व कलह से है दूर रहना
जीवन है बहुत छोटा और मूल्यवान
छोटी-छोटी बातों में उलझ कर नहीं इसको गवाना